Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-14

Kolkata Messi Fans Angry: 12 हजार के टिकट, 22 मिनट की  मौजूदगी मेसी को न देख पाने से भड़के फैंस, स्टेडियम में हंगामा, देखिए पूरी वीडियो

Kolkata: कोलकाता फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे के दौरान कोलकाता में भारी हंगामा देखने को मिला। मेसी के कोलकाता पहुंचने की खबर पर हजारों की संख्या में फैंस उन्हें देखने स्टेडियम पहुंचे। कई दर्शकों का कहना है कि उन्होंने 12–12 हजार रुपये के एंट्री टिकट खरीदे थे।


हजारों की संख्या में फैंस उन्हें देखने स्टेडियम पहुंचे

हालांकि, मेसी केवल करीब 22 मिनट तक ही स्टेडियम में रुके और बिना स्टेडियम का चक्कर लगाए चले गए। आयोजकों की ओर से पहले दावा किया गया था कि मेसी फैंस का अभिवादन करते हुए स्टेडियम का राउंड लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जमकर उत्पात मचाया। हालात बिगड़ने के बाद आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज

मेसी की एक झलक तक न देख पाने से नाराज फैंस का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए दर्शकों ने स्टेडियम की कुर्सियां उखाड़कर मैदान में फेंकी और जमकर उत्पात मचाया। हालात बिगड़ने के बाद आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !