Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-14

Jamshedpur Three Arrested With Pistol : एमजीएम थाना क्षेत्र में हथियार के साथ अपराध की साजिश नाकाम, तीन युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, एक पिस्टल बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ियाबेड़ा स्थित एक स्कूल के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक फार्म हाउस से लगभग 100 मीटर की दूरी पर की गई है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार के साथ जुटे हुए थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और तीनों युवकों को धर दबोचा। सूत्रों की माने तो मौके से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।


गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान अनिल नामक युवक के रूप में हुई है, जिसे मानगो क्षेत्र के एक सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके अलावा अंकित शर्मा और भोला नामक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे और इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन कौन हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !