Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-14

Bharatiya Janata Yuva Morcha: नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शशांक शेखर ने दी बधाई, बताया युवा पीढ़ी को आगे लाने का मजबूत कदम

Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


भाजपा में संगठनात्मक शक्ति को नई दिशा मिलेगी

शशांक शेखर ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नितिन नवीन जैसे युवा और ऊर्जावान नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना न केवल संगठन के लिए शुभ संकेत है, बल्कि यह युवाओं में नई आशा और उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की नियुक्ति से भाजपा में संगठनात्मक शक्ति को नई दिशा मिलेगी।

शशांक शेखर का मानना है कि यह निर्णय

शेखर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, "नितिन नवीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से युवाओं में खुशी की लहर है और इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।" उन्होंने इस कदम को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का दूरदर्शी संदेश बताया, जो युवा पीढ़ी को राजनीति और संगठन में आगे लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। शशांक शेखर का मानना है कि यह निर्णय भविष्य में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !