Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jharkhand Weather Update: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, नौ जिलों में पारा 10°C से नीचे, रांची सबसे ठंडा

Jharkhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, झारखंड में ठंड का प्रकोप तेज़ हो गया है। राज्य के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिसके चलते कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

 जानिए कौन-से हैं नौ जिले

रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिन नौ जिलों में तापमान में significant गिरावट आई है, वे हैं।
  गुमला
 हजारीबाग
  खूंटी
  लातेहार
 लोहरदगा
  रांची
 सरायकेला
 सिमडेगा
  पश्चिम सिंहभूम

 कितना गिरा तापमान

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रांची राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, गुमला में 7.1 डिग्री सेल्सियस और खूंटी में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख शहरों में जमशेदपुर में 12 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

तापमान गिरने की वजह

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में अब भी चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !