Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Seraikela News: संजय नदी पर बन रहे पुल को लेकर ग्रामीणों ने लगाया गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के दुगनी से डोंडा के बीच संजय नदी पर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. संवेदक एसके टेकरीवाल द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

मानक के अनुरूप सरिया का उपयोग नहीं हो रहा
ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में मानक के अनुरूप सरिया का उपयोग नहीं हो रहा है और रुगंटा व गोविंदा कंपनी के सरिया का प्रयोग किया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है. निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था भी नदारद है. 

बिना हेलमेट व सुरक्षा उपकरणों के मजदूर जोखिम भरे हालात में कर रहे काम
बिना हेलमेट व सुरक्षा उपकरणों के मजदूर जोखिम भरे हालात में काम कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. वहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिए जाने पर भी ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने डोंडा की ओर एक मुड़े हुए पिलर पर भी सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य की जांच और कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !