Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Adityapur: भाग्य दर्पण वेलफेयर सोसाइटी और त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 12 मोतियाबिंद मरीज़ों का निःशुल्क होगा ऑपरेशन

Adityapur: आदित्यपुर में सामाजिक संस्था भाग्य दर्पण वेलफेयर सोसाइटी ने त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को मीरुडीह में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को आँखों की जांच और आवश्यक इलाज उपलब्ध कराना था।
शिविर में कुल 49 लोगों की आँखों की गहन जांच की गई, जांच किए गए लोगों में से 12 लोगों में मोतियाबिंद (Cataract) की शिकायत पाई गई। हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि मोतियाबिंद से पीड़ित इन सभी 12 मरीज़ों का ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।

शिविर का नेतृत्व भाग्य दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. मंजरी मिश्रा ने किया। नेत्र जांच का कार्य त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल की टीम ने संभाला, जिसमें डॉ. अनीमा घोष, संगीता और मनीष राज शामिल थे। डॉ. मंजरी मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, "हमारा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आँखों की रोशनी संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिले। इसीलिए हमारी संस्था आगे भी इस तरह के नेत्र जांच शिविर अन्य स्थानों पर आयोजित करती रहेगी।"
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !