Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Baharaghora News: बहरागोड़ा एनएच पर महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे से लोगो की बढ़ी मुश्किलें

Baharaghora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 18 एवं 49 पर स्थित पाठवेड़ा से माटिहाना चौक तक लगी स्ट्रीट लाइटें बीते कई महीनों से पूरी तरह खराब पड़ी हुई हैं। इसी कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राहगीरों और ग्रामीण परेशान 

खासकर नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोगों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। शाम ढलते ही एनएच और उसके आसपास के इलाकों में घना अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है।

कोटशोल एवं माटिहाना क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार  अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत या बदलाव की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र में प्रकाश की उचित व्यवस्था हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !