Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jamshedpur Crime News: बारीडीह वर्कस फ्लैट के पास नशे की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस छापेमारी में ब्राउन शुगर, चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम टिंकु लाल साहु उर्फ टिंकु लाल और संतोष बागती उर्फ तेल हैं, दोनों बागुनहातु इलाके के रहने वाले बताए गए हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर धराये
पुलिस को 14 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बारीडीह वर्कस फ्लैट के आसपास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री में लगे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया.

भारी मात्र में ब्राउन शुगर बरामद
तलाशी के दौरान टिंकु लाल साहु के पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखी 23 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन 3.33 ग्राम पाया गया. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला. वहीं संतोष बागती की तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका वजन 1.53 ग्राम था. उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक बैंक का एटीएम कार्ड भी मिला.

मोटरसाइकल भी चोरी की
जब दोनों से बरामद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे गए तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. पूछताछ में यह भी सामने आया कि जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह पहले चोरी की गई थी. इसके बाद पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी टिंकु लाल साहु पहले भी मादक पदार्थ और चोरी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है. 

छापामारी दल
इस कार्रवाई में भोला प्रसाद, विरेन्द्र कुमार, विकाश कुमार, दानियल सांगा, राजु लाल स्वांसी, धर्मेन्द्र सिंह और एकराम अंसारी शामिल थे.

अवैध मादक पदार्थ के कारोबार को लेकर पुलिस गंभीर
इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार सक्रिय है. खासकर शहरी इलाकों में ब्राउन शुगर जैसे नशे के बढ़ते नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऐसी छापेमारी अहम मानी जा रही है. लगातार गिरफ्तारियों से नशे के कारोबार में जुड़े लोगों पर दबाव बढ़ेगा और इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !