Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jamshedpur Crime News: एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पार्टी से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार, पिस्टल-कार समेत कई सामान जब्त

Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा फॉर्म हाउस में चल रही अवैध शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जो अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान 

पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध देशी पिस्तौल के साथ गोलियां, मोटरसाइकिल, कार और मोबाइल फोन जब्त किया हैं। गिरफ्तारी में आए लोगों में उलीडीह शंकोसाइ निवासी अंकित शर्मा (34), अनिल कुमार (36), भोला कुमार उर्फ रवि कुमार (32), एमजीएम थाना क्षेत्र के योगेन्द्र कुमार प्रसाद (35), मानगो गुरुद्वारा रोड की माया कौर उर्फ निशा और सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती की सीता देवी शामिल हैं।

पहले से आपराधिक रिकॉर्ड 

एमजीएम थाना के सचिन कुमार दास ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ये सभी तुरियाबेड़ा फॉर्म हाउस में शराब पार्टी कर रहे थे। साथ ही, ये गिरोह मानगो, उलीडीह और एमजीएम थाना क्षेत्र के व्यापारियों से रंगदारी मांगकर उनके बीच डर और आतंक का माहौल फैलाते थे। अंकित शर्मा, अनिल और योगेन्द्र का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

पुलिस ने समय रहते इस गिरोह की योजना को नाकाम कर दिया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !