Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jamshedpur News: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाशोत्सव को लेकर भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित की

Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा दसवें गुरु, दसमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा घोषित कर दी गई है। सोमवार को गुरुद्वारा प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 27 दिसंबर को गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर साकची के निर्धारित मार्ग से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव से पूर्व 23 से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त 25 दिसंबर को अखंड पाठ आरंभ होंगे, जिनकी समाप्ति 27 दिसंबर को प्रकाश पर्व के दिन होगी। उसी दिन गुरुद्वारा परिसर में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगत गुरु महाराज की बाणी का रसपान करेगी।

परमजीत सिंह काले ने जानकारी दी कि शोभायात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कालीमाटी रोड, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर, काशीडीह मोड़ गोलचक्कर होते हुए आर डी टाटा गोलचक्कर से पुनः साकची गुरुद्वारा साहिब लौटेगी। शोभायात्रा के दौरान जुगो जुगो अटल गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी संगत के दर्शन हेतु भ्रमण करेगी।

शोभायात्रा में स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब जत्था की बीबियां, नौजवान सभा एवं गुरु रूप साध संगत विशेष रूप से अगुवाई करेंगी। इसमें गुरु नानक उच्च एवं मध्य विद्यालय तथा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे।

हरजीत सिंह मोनू ने संगत से अपील की कि प्रकाशोत्सव की पावन बेला पर गुरु चरणों में अरदास एवं बेनती में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह अवसर अत्यंत अलौकिक है, हर घर में प्रकाश बरसेगा, बस संगत पूरे प्रेम और श्रद्धा से हाजिरी लगाए।

सुखविंदर सिंह निक्कू ने बताया कि प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर गुरु का अटूट लंगर पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से वितरित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को लंगर एवं कड़ाह प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

बैठक में प्रधान सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, परमजीत सिंह काले, जगमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, हरजीत सिंह मोनू, अजायब सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, श्याम सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह जस्से, मनोहर सिंह मित्ये, राजिंदर सिंह, बलदेव सिंह बब्बू और जयमल सिंह उपस्थित रहे।

अंत में प्रधान सरदार निशान सिंह ने क्षेत्र की समस्त सिख संगत एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि गुरु महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा एवं कीर्तन दरबार में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां और आशीर्वाद प्राप्त करें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !