Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Ranchi Sports News: रांची में द्वितीय क्रॉस कोर्ट स्क्वैश टूर्नामेंट 2025 संपन्न, देशभर से 128 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Ranchi: शहर के सर्जना चौक के समीप स्थित क्रॉस कोर्ट में द्वितीय क्रॉस कोर्ट स्क्वैश टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 10 से 14 दिसंबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों से आए कुल 128 युवा स्क्वैश खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में भाग लिया।

क्रॉस कोर्ट की निदेशक श्वेता बुधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन क्रॉस कोर्ट, शांति निवास, बुधिया बिल्डिंग, मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रांची में स्क्वैश खेल को बढ़ावा देना तथा उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त और प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच उच्च स्तरीय, रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

 विभिन्न वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे

जीयू-19: सेहर नायर (छत्तीसगढ़),
बीयू-17: हर्षल राणा (हरियाणा),
जीयू-15: राशि चौधरी (राजस्थान),r
बीयू-15: रुआन राम तडांकी (हरियाणा),
जीयू-13: आध्या ग्रोवर (हरियाणा),
बीयू-13: तनुज रेड्डी पुली (तेलंगाना),
जीयू-11: अविषा अग्रवाल (झारखंड)
एवं बीयू-11: विराज वधवानी (महाराष्ट्र)।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय सांसद मनीष जायसवाल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !