Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jamshedpur Accident: XLRI गोल चक्कर पर बड़ा हादसा, पाइप लदा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर की मौके पर मौत

Jamshedpur: एक्सएलआरआई गोल चक्कर के पास मंगलवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह लगभग 3:00 बजे हुई।

भागलपुर का रहने वाला था, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर रुंगटा से पाइप लोड करके डाल्टनगंज जा रहा था। XLRI गोल चक्कर के पास टर्निंग में तेज गति के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में लदे लोहे के पाइप दूसरे ट्रेलर पर जा गिरे, जो सामने खड़ा था। इस भयानक टक्कर के कारण दोनों ट्रेलर एक-दूसरे के आमने-सामने बुरी तरह से फंस गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पलटने वाले ट्रेलर के ड्राइवर, जो भागलपुर का रहने वाला था, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने रास्ते को साफ कराया और यातायात को सामान्य किया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। बिष्टुपुर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। सड़क पर बिखरे हुए पाइप और पलटे हुए ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद, पुलिस ने रास्ते को साफ कराया और यातायात को सामान्य किया।

पुलिस का प्राथमिक आकलन है कि रात के वक्त हाई स्पीड के कारण ड्राइवर टर्निंग पर गाड़ी को संभाल नहीं पाया, जिससे ट्रेलर अनबैलेंस हो गया और यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !