Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

MLA Jairam Mahato: कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघ मजबूती से करेगा संघर्ष- शक्तिनाथ महतो

Jharkhand: कोयला भवन धनबाद में कार्यरत कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और औद्योगिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की कोयला भवन शाखा का गठन किया गया।


मुद्दों पर गंभीर चर्चा

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मौजूद रहे। बैठक में वेतन विसंगतियां, सेवा शर्तें, पदोन्नति, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य लंबित मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

अन्य पदाधिकारी शामिल हैं

यूनियन का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएडी को ज्ञापन सौंपा गया। नवगठित शाखा समिति में जितेंद्र कुमार महतो अध्यक्ष, साधन कुमार दास उपाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा सचिव सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

अपील की कि वे यूनियन से जुड़कर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों

महमंत्री जयराम कुमार महतो ने कहा कि संघ सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और अब नवगठित शाखा कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगी। केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने सभी कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों से अपील की कि वे यूनियन से जुड़कर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों। धनबाद जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो ने कहा कि संघ मजबूती के साथ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए कार्य करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !