Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jharkhand Academic Council: मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म में पेन की अनिवार्यता खत्म, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर

Jharkhand: मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने परीक्षा फॉर्म में परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस निर्णय से हजारों छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी, जो पेन नहीं होने के कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे थे।

जिसका उदाहरण भी नोटिफिकेशन में दिया गया है

सोमवार को इस संबंध में जैक द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्र-छात्राओं के पास पेन नहीं है, वे उसकी जगह वैकल्पिक रूप से किसी अन्य निर्धारित नंबर को भर सकते हैं, जिसका उदाहरण भी नोटिफिकेशन में दिया गया है।

परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ 19 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं

हालांकि जैक ने छात्रों को भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए पेन बनवाने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ 19 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !