Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jharkhand News: अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर पुलिस मुख्यालय सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अनुकंपा के आधार पर आरक्षी और बाल आरक्षी पद पर नियुक्ति से जुड़े सभी लंबित मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे सभी मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाए. इस संबंध में डीजीपी कार्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी, पुलिस वाहिनी और इकाइयों के प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है.

जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि 18 दिसंबर को डीजीपी स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी. समीक्षा से पहले सभी इकाइयों को अद्यतन स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी ताकि लंबित मामलों पर ठोस निर्णय लिया जा सके.

इन बिंदुओं पर मांगी गई रिपोर्ट
मुख्यालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में मृत पुलिसकर्मियों से जुड़ी पूरी जानकारी देने को कहा गया है. इसमें उस पुलिसकर्मी का नाम शामिल होगा, जिनके आश्रित ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया है. साथ ही यह भी बताना होगा कि मृतक किस जिले या किस वाहिनी में कार्यरत थे और उनकी मृत्यु किस तिथि को हुई.

रिपोर्ट में आश्रित आवेदक का नाम और मृतक से उसका संबंध भी स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा. इसके अलावा यह जानकारी भी देनी होगी कि आश्रित द्वारा आवेदन किस तारीख को दिया गया था. सबसे अहम बिंदु के तौर पर यह बताने का निर्देश दिया गया है कि मामला अब तक लंबित क्यों है और इसके पीछे क्या कारण रहे हैं.

अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आश्रितों को राहत मिलने की उम्मीद
पुलिस मुख्यालय के इस कदम से लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आश्रितों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों पर समयबद्ध समीक्षा का निर्देश यह संकेत देता है कि पुलिस मुख्यालय लंबित फाइलों को गंभीरता से ले रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !