Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Kapali News: गौसनगर शाही कॉलोनी में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और कीमती सामान लेकर फरार

Kapali News: कपाली के गौसनगर शाही कॉलोनी रोड नंबर-9 में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने सामने आई है. घटना इतनी भयावह थीं कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. रात्रि 3 बजे करीब चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार चांडिल कीटाडीह उरुस में गया था, घर में सिर्फ अख्तर अली थे जो सो रहे थे.

अख्तर अली के मुताबिक, रात 12 बजे के बाद उन्हें हल्की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया. जब आवाजें बढ़ीं तो वे बाहर निकले, तभी चोरों ने उन्हें पकड़ लिया, रस्सी से बांधा और चाकू से जान से मारने की धमकी देकर गहने और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए.

सुबह अख्तर अली ने खुद को मुक्त किया और परिवार को सूचना दी. घर का सामान बिखरा था, अलमारी से करीब 50 हजार रुपये के गहने और अन्य सामान गायब हैं. परिवार को एक परिचित युवक पर शक है, जो घटना से पहले चार बार घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर चुका था. इस घटना ने कई सवाल उत्पन्न कर दिए हैं कि कपाली थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है वहीं पुलिस भी अपराध पर अंकुश लगाने में असफल नजर आ रही है

फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है, जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !