Jamshedpur potka: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है
मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में पदस्थापित थीं. दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया. सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है.
चाकू से गोदकर हत्या की गई
घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. B D O अरुण मुंडा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं मृत महिला चौकीदार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ज्योतिका की चाकू से गोदकर हत्या की गई है.
आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है
परिजनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. वहीं थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि लड़की का किसी लड़के से प्यार मोहब्बत था लड़का का नाम गणेश माझी था और वह हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मना करता था आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.