Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Seraikela News: जिला में जूनियर अंडर-19 ओपन एवं बालिका नेशनल चेस चैंपियनशिप का हुआ आगाज

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में जूनियर अंडर-19 ओपन एवं बालिका नेशनल चेस चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ. उद्घाटन सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के सदस्य आरएन प्रसाद द्वारा किया गया. टूर्नामेंट के चीफ आर्बिटर अम्बरीश जोशी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं.

टाटा स्टील के वीपी (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरराम ने कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा के संघर्ष और उपलब्धियों को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया. आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता पहली बार झारखंड में आयोजित हो रही है, जिसमें देशभर से इंटरनेशनल मास्टर, फिडे मास्टर व अन्य रेटेड खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

सीनियर खिलाड़ियों ने जूनियर प्रतिभाओं को मार्गदर्शन दिया, वहीं स्थानीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !