चौका : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार की रात होटल बाजार, स्कूल के आसपास एवं संदिग्ध जगह पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में जांच की गई।
कांड्रा - चौका में मुख्य मार्ग पर संदिग्ध वाहनों व लोगों की जांच
इस जांच अभियान के दौरान मुख्य मार्ग कांड्रा - चौका में संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। पुलिस की टीम ने वाहनों के कागजातों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस की टीम ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की।
चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधि किसी भी तरह से पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध गतिविधि में सम्मिलित पाया जाएगा एवं कानून का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों की सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस की टीम के साथ सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। इससे पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।