Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का टॉर्चर, शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार, कनकनी से कांपा प्रदेश

Jharkhand: झारखंड में दिसंबर महीने की शुरुआत से ही झारखंड प्रचंड ठंड से कांप रहा है. शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रदेश की राजधानी रांची में बर्फीली हवाओं कहर बरपा रही हैं. पूर्वी हवाओं के प्रभाव से यहां कड़ाके की ठंडी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यही दौर जारी रहेगा. 


5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है

मौसम विभाग ने आज राजधानी रांची समेत गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा और लातेहार के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के कारण लगभग हर जिले का सिंगल डिजिट में ही रहने की संभावना है. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में एक साथ 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यहां लोगों को काफी ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार, 17 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की चादर देखने को मिलेगी. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का प्रभाव का घट जाएगा. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी जैसे जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. यहां लोगों को काफी ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है. 

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों यानी 17, 18, 19 और 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान जारी किया है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रिकॉर्ड किया गया. वहीं प्रदेश का सबसे गर्म इलाका पश्चिमी सिंहभूम का चाईबासा रहा. यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ठंड और शीतलहर से बचाव के उपाय

गर्म कपड़ों का लेयरिंग में प्रयोग एक मोटे कपड़े के बजाय दो-तीन परत वाले गर्म कपड़े पहनें। यह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है। सिर, कान और पैरों को ढक कर रखना सबसे जरूरी है, इसलिए टोपी और मोजे का उपयोग अवश्य करें। खान-पान पर ध्यान दें शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और अदरक वाली चाय, सूप या काढ़ा लें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !