Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Kapali News: कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध बालू का हो रहा कारोबार, ट्रैक्टर और हाइवा के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में नदी से निकाला जा रहा बालू

Kapali News: चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार का मामला प्रकाश में आया है. गौरी घाट पर नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर श्मशान घाट परिसर में स्टॉक किया जा रहा है. ट्रैक्टर और हाइवा के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में नदी से बालू निकाला जा रहा है, जिसे बाद में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है. इससे श्मशान घाट की पवित्रता भंग हो रही है और राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है.

अवैध बालू उठाव के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बालू उठाव के कारण नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है. बार-बार शिकायत के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो माफियाओं के हौसले और बुलंद हो जाते हैं. ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध बालू उठाव पर रोक लगाकर पूरे स्टॉक को जब्त नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.



कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा
ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही देते हैं. उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बढ़ रहे हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

लाखों रुपयों का चल रहा खेल
सूत्र बताते हैं कि बालू के इस कारोबार में लाखों रुपयों का खेल चल रहा है. जिसमें प्रति ट्रैक्टर तीन से चार हजार रुपये बेची जाती है, वही यह पैसे नीचे से लेकर ऊपर तक पहुंचते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !