Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Seraikela News: जिला अपर उपायुक्त ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, भूमि संबंधी मामलों की ली जानकारी

Seraikela News: सरायकेला अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने अंचल कार्यालय, नीमडीह का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं भूमि से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा की. निरीक्षण उपरांत उन्होंने अंचल कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर भूमि से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की.

बैठक में भूमि संबंधी मामलों में प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, नियमसम्मत कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा.

इसके पश्चात अपर उपायुक्त ने कुतूँगा ग्राम एवं हकासारा ग्राम में स्थित सरकारी भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकारी भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण की रोकथाम एवं अभिलेखों के अद्यतन संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अपर उपायुक्त ने गोल्ड माइंस क्षेत्र का भ्रमण कर वहाँ अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों का जायजा लिया. उन्होंने कार्यरत श्रमिकों के बीमा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की तथा श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी निर्धारित मानकों एवं बीमा प्रावधानों का नियमों के अनुरूप पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !