Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Chaibasa News: जिला परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधित मामलों पर हुई चर्चा

Chaibasa News: चाईबासा में जिला परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सूरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के सभी 18 प्रखंडों के 28 जिला परिषद सदस्य और 18 प्रमुख उपस्थित थे.

बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई और उनके निदान की मांग की गई. जैक बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 75% उपस्थित अनिवार्यता को देखते हुए पश्चिमी जिला ग्रामीण सुदूर आदिवासी क्षेत्र होने के कारण अधिकांश बच्चे 75% उपस्थित नहीं हो पाते हैं, इसको लेकर 50% उपस्थिति दर्ज करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

बैठक में जिला परिषद में आय में वृद्धि को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. नए वित्तीय वर्ष में अपने-अपने क्षेत्र के योजनाओं को लेकर प्रस्ताव मांगा गया और वर्तमान वित्तीय वर्ष में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में डीसी संदीप कुमार मीणा, जिला अभियंता, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, कृषि, मत्स्य, कल्याण, समाज कल्याण, तकनीकी विभागों के अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !