Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Dhanbad Railway: रेलवे में नई व्यवस्था,तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन प्रणाली लागू

Dhanbad: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 18 दिसंबर से 100 चयनित ट्रेनों के पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन प्रणाली लागू की जाएगी। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले से ही यह व्यवस्था चालू है, अब इसे अन्य प्रमुख ट्रेनों तक विस्तारित किया जा रहा है।


सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिलेगी

इस व्यवस्था के तहत, जब यात्री पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करेगा, तो उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को सत्यापित किए बिना टिकट जारी नहीं किया जाएगा। इस कदम से तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

विलंब से रेलवे परिचालन भी प्रभावित

वहीं, कोहरे के कारण धनबाद होकर गुजरने वाली दोनों राजधानी ट्रेनों में बुधवार को भारी विलंब हुआ। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस विलंब से रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ।

धोखाधड़ी को कम करना

ओटीपी आधारित सत्यापन प्रणाली लागू की जाने वाली चुनिंदा ट्रेनों में मुंबई मेल, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस सहित कई अन्य प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य इस नई प्रणाली से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाना और ब्लैक मार्केटिंग एवं धोखाधड़ी को कम करना है।

बेहतर और सुरक्षित सेवा

रेलवे प्रशासन ने बताया कि भविष्य में इस व्यवस्था को और अधिक ट्रेनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवा मिल सके।

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !