Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 318 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बागबेड़ा थाना पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास छापेमारी की, जहां से 318 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान 

गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील पात्रो उर्फ टकाल के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा बरामद कर उसे मौके से हिरासत में ले लिया।

पुलिस की जांच जारी 

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने नशा तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी गांजा कहां से खरीदकर लाता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

न्यूज26 की अपील 

आम जनता से अपील है कि वह नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों और अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध जानकारी को बिना डरे तुरंत अपने नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने में पुलिस के साथ आम लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी बड़े अपराध पर रोक लगाने में मददगार साबित हो सकती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुलिस का सहयोग करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !