Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां डिमना रोड स्थित शंकोसाई की रहने वाली विवाहिता शिल्पी चौधरी ने अपने ससुरवालो पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मानगो थाना में पति सहित ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता शिल्पी चौधरी ने बयान में क्या बताया जानें
पीड़िता शिल्पी चौधरी ने अपने बयान में बताया कि उसकी शादी ओडिशा के बालेश्वर जिले के रहने वाले मनीष मसंता से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरवालो के द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और कई बार शारीरिक हिंसा का भी शिकार होना पड़ता था।
एफआईआर में दर्ज लोगो के नाम
शिल्पी ने आरोप लगाया है कि पति मनीष मसंता, ससुर हेमंत मसंता, सास सुनीता कर और ननद मनीषा प्रियदर्शनी सभी मिलकर उस पर दहेज लाने का दबाव बनाते थे।
पुलिस की जांच
मानगो थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।