Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Jamshedpur News: साकची के आमबागान स्थित लाइब्रेरी में युवक का तांडव, स्टील बोतल से युवती पर किया हमला, दूसरी को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स में संचालित एक निर्मण लाइब्रेरी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने अचानक एक युवती पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने स्टील की पानी की बोतल से युवती के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से लाइब्रेरी में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।


दूसरी युवती को पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा

हमले के बाद आरोपी युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान नीचे खड़ी एक अन्य युवती पर भी उसने हमला कर दिया। युवक ने उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से मारपीट की। इस घटना से आसपास मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे।



स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को घेरकर पकड़ा

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया और तुरंत इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !