स्वादिष्ट भोजन की जमकर सराहना की
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित प्रसिद्ध औरस रेस्टोरेंट में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सैयद किरमानी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान यहां पहुंचे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट के लज़ीज़ और स्वादिष्ट भोजन की जमकर सराहना की।
वर्ल्ड कप जीतना देश के लिए गर्व की बात है
पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा कि जमशेदपुर में इतना बेहतरीन और स्वादिष्ट खाना मिलना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि महिलाओं का वर्ल्ड कप जीतना देश के लिए गर्व की बात है।
मौजूद लोगों में खास उत्साह
वहीं, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके दौर की तुलना में आज भारतीय हॉकी में काफी सुधार और प्रगति हुई है। देश का खेल ढांचा मजबूत हुआ है और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। यह देखकर उन्हें अत्यंत खुशी और संतोष होता है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से औरस रेस्टोरेंट में खेल प्रेमियों और मौजूद लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
इस मौक़े पर उपस्थित औरस के संचालक प्रेजवाल साहू अभिनव साहू के अलावा खेल जगत से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के एथलीट ज्ञान सिंह, मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ ईस्ट सिंहभूम के सचिव श्याम कुमार शर्मा मौज़ूद रहे।