Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Potka Murder mystery: पोटका हत्याकांड, थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, SSP ने किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

Potka: पोटका थाना में तैनात महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में थाना प्रभारी का नाम सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू को हटा दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। उनकी जगह एसआई सन्नी टोप्पो को पोटका थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वायरल वीडियो से उठा विवाद

यह कार्रवाई ज्योतिका के प्रेमी गणेश मांझी के वायरल वीडियो के बाद की गई। वीडियो में गणेश ने पोटका थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, गणेश मांझी ने चाकू से ज्योतिका हेंब्रम का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। घटना से पहले गणेश ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया, जिसे उसने वायरल कर दिया।

अवैध संबंध का लगाया आरोप

वीडियो में गणेश ने दावा किया था कि 14 दिसंबर को उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका ज्योतिका का पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ अवैध संबंध है। इसी जलन और मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाने की बात कही थी।

आरोपों से किया इनकार

पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने गणेश द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बावजूद इसके, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने उन्हें पद से हटा दिया।

परिजनों की मांग—उच्च स्तरीय जांच

दोनों मृतकों के परिजनों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एसएसपी की त्वरित कार्रवाई से मामले मामले की जांच निष्पक्ष होने की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !