Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Jamshedpur Crime News: सोनारी में जानलेवा हमला, पहले बिजली काटी, फिर गाली-गलौज और धारदार हथियार से हमला

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक बहुत गंभीर मामला  सामने आई है। जहां परदेशीपाड़ा इलाके में रहने वाले एक परिवार ने अपने पड़ोसियों पर साजिश के करके घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि हमलावरों ने पहले बिजली काटी, फिर गाली-गलौज और पानी फेंकने के बाद युवक पर बेरहमी से हमला किया।

क्या है मामला?

पीड़िता सुमना देवी (लगभग 50 वर्ष) निवासी परदेशीपाड़ा, सोनारी ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि 18 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:15 बजे उनके घर की बिजली अचानक बंद कर दी गई। इसके कुछ ही देर बाद पड़ोस में रहने वाले रामेश्वर प्रसाद, नेतराम साहू, धनसी साहू और प्रेमलता साहू उनके घर के बाहर आएं और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

आरोप यह भी है कि हमलावरों ने घर के अंदर जबरन पानी फेंका और विरोध करने पर और उग्र हो गए।

रिकॉर्डिंग करने पर और भड़के आरोपी

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने जानबूझकर बिजली इसलिए काटी ताकि घर में लगे कैमरे और मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग न हो सके। बावजूद इसके परिवार ने किसी तरह मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। रिकॉर्डिंग होते देख आरोपी और हिंसक हो गए।

छत से गिराने की कोशिश, घर में घुसकर हमला

शिकायत में आगे बताया गया है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुमना देवी के बेटे राहुल कुमार को छत से नीचे धकेलने की कोशिश की। इसके बाद हमलावर पीछे के दरवाजे से घर में घुस आए और धारदार हथियार व लाठी-डंडों से राहुल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान घर का दरवाजा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

शोर मचाने से बची जान

किसी तरह राहुल कुमार ने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पीड़ित परिवार ने टूटा दरवाजा, चोटों के निशान और घटना स्थल दिखाया। पुलिस ने लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

अस्पताल में कराया गया इलाज

घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से संबंधित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

पहले से चल रहा है विवाद

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही केस नंबर 360/2022 न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

पीड़ित परिवार की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी न हो सकें। 


















WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !