Ranchi Airport Updates: उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने झारखंड में ठंड के असर को और तेज कर दिया है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर जनजीवन को प्रभावित कर रही है. दृश्यता कम होने का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानें रद्द या देरी से संचालित हुईं. यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और एयरलाइंस ने फ्लाइट स्टेटस जांचने की अपील की.
इंडिगो की रद्द उड़ानें
6E 7089/7014 कोलकाता-रांची-कोलकाता.
6E 7674/7235 कोलकाता-रांची-कोलकाता.
6E 6287/576 दिल्ली-रांची-दिल्ली.
इंडिगो की देरी से संचालित उड़ानें
6E 7561 कोलकाता से रांची.
6E 7562 रांची से कोलकाता.
6E 6484 पुणे से रांची.
6E 6799 रांची से बेंगलुरु.
6E 421 हैदराबाद से रांची.
6E 398 रांची से हैदराबाद.
6E 6902 पटना से रांची.
6E 925 रांची से पटना.
6E 2294 रांची से दिल्ली.
6E 7317 कोलकाता से रांची.
6E 7251 रांची से कोलकाता.
6E 6758 दिल्ली से रांची.
6E 5139 रांची से दिल्ली.
6E 327 हैदराबाद से रांची.
6E 328 रांची से हैदराबाद.
6E 795 मुंबई से रांची.
6E 5017 रांची से मुंबई.
6E 7362 रांची से भुवनेश्वर.
6E 5339 दिल्ली से रांची.
6E 6031 रांची से दिल्ली.
6E 6272 रांची से पुणे.
एयर इंडिया की रद्द उड़ान
IX 1046/1047 दिल्ली-रांची-दिल्ली.
एयर इंडिया की देरी से संचालित उड़ानें
IX 1239 बेंगलुरु से रांची.
IX 1248 रांची से बेंगलुरु.
IX 1237 मुंबई से रांची.
IX 1238 रांची से मुंबई.
IX 1048 दिल्ली से रांची.
IX 1049 रांची से दिल्ली.
IX 1530 रांची से बेंगलुरु.
IX 1262 बेंगलुरु से रांची.
IX 2176 रांची से बेंगलुरु.
IX 1054 दिल्ली से रांची.
IX 1056 रांची से दिल्ली.
IX 1050 दिल्ली से रांची.
IX 1053 रांची से दिल्ली.
कोहरा हवाई परिचालन के लिए बड़ी चुनौती
लगातार बढ़ती ठंड और घना कोहरा हवाई परिचालन के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है. जब तक मौसम में सुधार नहीं होता तब तक उड़ानों पर असर बने रहने की संभावना है और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.