Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Boys Beat Girl: फोन पर बात करने से लड़की ने किया मना तो, मनचलों ने लड़की को बांस से पीट-पीटकर किया अधमरा

Bihar: बिहार के मधेपुरा में जिला पुलिस कप्तान द्वारा अभया ब्रिगेड का गठन किया जा चुका है लेकिन इसका खौफ मनचलों के बीच नजर नहीं आ रहा है.जिले के मुरलीगंज थाना स्थित अम्बिका कॉलेज में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. छात्रा परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी तभी कुछ मनचलों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है नगर पंचायत के गौशाला चौक निवासी पीड़िता की मां ने इस संबंध में थाना में आवेदन दिया है.

खेत से बांस उठाकर पीटना शुरू कर दिया 

आवेदन में बताया गया है कि जयरामपुर स्कूल के सामने गोसाईं टोला निवासी कुंदन कुमार बीते करीब तीन महीने से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था वह लगातार बात करने का दबाव बनाता था और मना करने पर धमकी देता था.बीते गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अंबिका कॉलेज में 11वीं की परीक्षा देने गई थी इसी दौरान कुंदन कुमार अपने दो अन्य साथियों नंदन कुमार और लव कुमार के साथ कॉलेज पहुंचा और छात्रा पर जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाने लगा छात्रा के इनकार करने पर कॉलेज गेट पर ही गाली-गलौज शुरू कर दी गई विरोध करने पर कुंदन कुमार ने खेत से बांस उठाकर पीटना शुरू कर दिया युवक ने उन्हें पीट पीट कर बेहोश कर गिरा दिया.

घटना के बाद कॉलेज में मौजूद शिक्षकों और उसके सहेलियों की मदद से घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया.छात्रा के बाएं हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

पीड़िता ने बताया कि 

 वहीं पीड़िता ने बताया कि कुंदन कुमार लगातार उससे बात करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला किया.वहीं छात्रा की एक सहेली ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुंदन कुमार ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.

कॉलेज गेट के बाहर छात्रा के साथ मारपीट की जानकारी उन्हें मिली 

इस मामले में अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवेंद्र भारती कैमरे पर कुछ बोलने से परहेज किया उन्होंने कहा कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इधर कॉलेज के प्राध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि कॉलेज गेट के बाहर छात्रा के साथ मारपीट की जानकारी उन्हें मिली है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !