Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Seraikela News: कपाली गौरी घाट में अवैध बालू उठाव और भंडारण के मामले में बालू लदा ट्रैक्टर किया गया जब्त

Seraikela News: कपाली गौरी घाट में अवैध बालू उठाव और भंडारण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है. जप्त वाहन संख्या JH05DD 5494 है.

कार्यशाली पर प्रश्नचिन्ह उठा रहा
हालांकि इस दौरान कई सवाल उठ रहे है कि बालू का अवैध भंडारण और निकासी कई दिनों से किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर मात्र एक ट्रैक्टर को पकड़ना स्थानीय थाना प्रभारी की कार्यशाली पर प्रश्नचिन्ह उठा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इस बालू के अवैध कारोबार में स्थानीय पुलिस व सफेद पोस व्यक्ति की सहभागिता भी सामने आई है.

नदी का बहाव भी प्रभावित हो रहा
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बालू उठाव और भंडारण से उन्हें परेशानी हो रही है. उनका कहना है कि इससे नदी का जल स्तर नीचे जा रहा है और आसपास के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इसके अलावा, अवैध बालू उठाव से नदी का बहाव भी प्रभावित हो रहा है.

राजस्व की चोरी से सरकार को करोड़ो का नुकसान
फिलहाल सरकारी राजस्व की चोरी से सरकार को करोड़ो रूपया का नुकसान हो रहा है. लोगों का कहना है कि जब तक इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाता है, तब तक यह कारोबार जारी रहेगा.

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू का कारोबार का सिलसिला थमेगा या यूं ही बरकरार रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !