जमशेदपुर: रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 के अंतर्गत रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी द्वारा आयोजित डीआरआर 11 एवं जेडआरआर 11 के बीच क्रिकेट मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। अंततः डीआरआर 11 की टीम ने जेडआरआर 11 को 38 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरआर निकुंज बजोरिया उपस्थित रहे। मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
अपने संबोधन में डीआरआर निकुंज बजोरिया ने कहा कि रोटरैक्ट केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, नेतृत्व और आपसी सहयोग के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी क्लबों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।
व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार रोटेरैक्टर प्रशांत कुमार तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार रोटेरैक्टर नीरज कुमार को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जेडआरआर ज़ोन 4 से रोटेरैक्टर फहाद सिद्दीकी सहित रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन सिटी, रोटरैक्ट क्लब ऑफ सेवार्था एवं रोटरैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह आयोजन आपसी भाईचारे, खेल भावना एवं नेतृत्व विकास को समर्पित रहा, जिसे सभी उपस्थितजनों ने सराहा।