Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Jamshedpur Bagbera Incident: 5 महीने का किराया मांगने पर विवाद, मकान मालिक ने हॉकी स्टिक से किरायेदार को लहूलुहान किया

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना अंतर्गत डीबी रोड इलाके में किराया न देने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बकाया किराया मांगने पर हुए विवाद में मकान मालिक ने अपने किरायेदार की हॉकी स्टिक से जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में किरायेदार का सिर फट गया है और पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, डीबी रोड निवासी विक्की कुमार यादव अपने परिवार के साथ प्रतीक सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले पांच महीनों से विक्की यादव ने मकान का किराया नहीं दिया था। शनिवार को इसी बात को लेकर मकान मालिक प्रतीक सिंह और विक्की के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मकान मालिक ने आपा खो दिया और हॉकी स्टिक निकालकर विक्की पर हमला कर दिया।

परिजनों का बयान

पीड़ित की पत्नी कृति देवी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे पिछले पांच महीनों से किराया नहीं दे पाए थे। उन्होंने मकान मालिक से कुछ समय की मोहलत मांगी थी, लेकिन प्रतीक सिंह इस बात पर उग्र हो गए। इसी बात को लेकर प्रतीक सिंह विक्की कुमार यादव को हॉकी से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उनके सिर पर वार किया गया जिससे काफी खून बहा और पैरों में भी गहरी चोटें आई हैं।  

अस्पताल में इलाज और पुलिस कार्रवाई

खून से लथपथ हालत में विक्की यादव को तुरंत खासमहल स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

इस घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल

इस घटना ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण किराए में देरी हो सकती थी, लेकिन इस तरह जानलेवा हमला करना पूरी तरह गलत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !