Adityapur: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में आज वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गायित्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमिताभ
घोष अध्यक्ष कला मंदिर सी सी ए एफ जमशेदपुर तथा विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार सिंह सेवा निवृत्त डी एस पी जमशेदपुर शंभू नाथ महतो सह सन्ध्या महतो संस्थापक संध्या शंभू एजुकेशन ट्रस्ट सुखदेव महतो अध्यक्ष श्रीनाथ पब्लिक स्कूल दिलीप कुमार महतो अकादमिक निर्देशक संजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य_समस्त ।
शिक्षकगण अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावकगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, समूहगान, एकांकी एवं रैंप वॉक प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छात्रों द्वारा प्रस्तुत सामाजिक संदेश से युक्त नाटक ने समाज में नैतिक एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, विज्ञान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
परिश्रम करने की प्रेरणा
मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
समारोह का सफल समापन
समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक उपलब्धियों पर शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों ने क्रिसमस केक काटा एवं संता के साथ नृत किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की कोर्डिनेटर श्रीमती स्वेता गुहा राय ने विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । अंततः राष्ट्रगान के साथ वार्षिकोत्सव समारोह का सफल समापन हुआ।