Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Jamshedpur Firing : गोविंदपुर में देर शाम फायरिंग, युवक घायल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर मंदिर के समीप रविवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार महतो घायल हो गए। गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गए।


घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से वीरेंद्र को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है और घटना के समय मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी कर खड़ा था।


मामले की जानकारी देते हुए गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घायल के अनुसार वह बाइक पर खड़ा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और उसे अपने पैर में गोली लगने का अहसास हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फायरिंग करने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !