Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Jamshedpur News: दहेज की मांग बनी मौत की वजह, बोड़ाम में आग से झुलसने के बाद विवाहिता की मौत, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। मुकरुडीह गांव की रहने वाली पिंकी दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


इस मामले में मृतका की मां मंगला दास जो तमाड़ थाना क्षेत्र के हुंडी गांव की निवासी हैं। उनके बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिंकी को उसके पति विश्वनाथ दास, ससुर गोराचांद दास और सास द्रौपदी दास के द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पिंकी ने कई बार फोन पर अपने मायके वालों को इस उत्पीड़न की जानकारी भी दी थी।


इलाज के दौरान महिला की मौत 


परिजनों ने बताया कि 10 दिसंबर की सुबह दहेज को लेकर हुए विवाद के दौरान पिंकी को आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में पिंकी को पहले टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां लगभग दस दिनों तक उसका इलाज चला। हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे रिम्स रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह पिंकी ने दम तोड़ दिया।



मंगलवार को हुई मृत्यु


बताया जा रहा है कि पिंकी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसका एक तीन वर्षीय पुत्र है। इस पूरे मामले पर बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को महिला के आग से झुलसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चला। मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि यदि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी जाती तो स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकती थी। उन्होंने बताया कि महिला के निधन से पूर्व दिया गया बयान इस तरह के मामलों में बहुत अहम होता है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !