Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Dhanbad Cyber Fraud: धनबाद में साइबर ठगी का बड़ा भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार

Dhanbad: खालसा होटल के पास मां शांति गेस्ट हाउस में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। 23 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि यहां कुछ युवक मिलकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी की गई।

इकोस्पोर्ट कार भी जब्त

छापेमारी में चार युवकों रंजीत यादव, पवन कुमार मंडल, राहुल कुमार मंडल और विपिन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल 13 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें व्हाट्सएप चैट, संदिग्ध लिंक, बैंक खाता नंबर और APK फाइल्स मिलीं। इसके अलावा एक सफेद फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी जब्त की गई।

खुलासे होने की उम्मीद

जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से इस गिरोह के खिलाफ चार साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए तकनीकी जांच तेज कर दी है। गोविंदपुर थाना पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !