Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Chaibasa Accident: चाईबासा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की मौत, एक गंभीर

Chaibasa: चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आचु गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। 


3 लोगों की हुई मौत 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत हरकत में आकर घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस की जांच जारी 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह हादसा चाईबासा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की एक और घटना है, जो तेज रफ्तार और लाइटिंग की कमी जैसे कारणों से होती हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !