Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Baharagora Suicide Incident: पूर्वी सिंहभूम में युवक की आत्महत्या से सनसनी, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Baharagora: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के इंचड़ासोल गांव में मंगलवार की शाम एक दुखद घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ओडिशा के झारपोखरिया क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय युवक मैक्स मिलन राणा ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 



पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक कथित तौर पर प्रेम संबंध में धोखा मिलने से मानसिक रूप से परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के अनुसार मैक्स इंचड़ासोल गांव में एक कमरे में अकेले रह रहा था। मंगलवार शाम काफी देर तक जब उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी सूचना बहरागोड़ा थाना को दी।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची, तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और मामले की जांच शुरू की।


मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पता चला कि उसका वर्तमान पता बोरागाड़िया पंचायत के केंदुडीहा गांव का था, जबकि उसका स्थायी निवास ओडिशा के झारपोखरिया क्षेत्र में है। पुलिस ने सभी तथ्यों को संकलित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


बुधवार को थाना प्रभारी के प्रयास से मृतक के मामा सहित अन्य परिजनों को थाना बुलाया गया, लेकिन स्थिति उस समय और अधिक जटिल हो गई जब परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। मामा पक्ष और पैतृक परिवार दोनों ने लिखित रूप में पुलिस को सूचित किया कि वे शव को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं हैं।


परिजनों के इनकार के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, पूरे मामले की जानकारी एक स्थानीय सामाजिक संस्था को भी दी गई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामाजिक संस्था के सहयोग से युवक का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !