Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Saraikela News: कपाली ओपी क्षेत्र में बढ़ी छिनतई की वारदातें, देर रात महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश CCTV में कैद

Saraikela: सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में छिनतई की वारदातें  लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दिन हो या रात, लोग सड़कों पर निकलने से कतराने लगे हैं। खासकर सुनसान इलाकों में पैदल चलना या खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं रहा। 

घटना कैसे हुई 

ताज़ा घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह वारदात अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित सुनसान सड़क पर हुई। स्थानीय निवासी शबाना खातून अपनी बहन के साथ डॉक्टर से परामर्श लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान शबाना मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचे और मोबाइल छीनने की कोशिश की।

अपराधी की चाल नकाब 

हालांकि शबाना की सूझबूझ और तत्काल शोर मचाने की वजह से अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह स्कूटी सवार युवक झपट्टा मारने का प्रयास करते हैं और नाकाम रहने पर तेजी से वहां से निकल जाते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया हैं। कपाली ओपी पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बढ़ती नशाखोरी ऐसी आपराधिक घटनाओं की बड़ी वजह बनती जा रही है। उनका आरोप है कि कई युवक नशे की लत में फंस चुके हैं और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए छिनतई और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने और नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फिर से सुरक्षा और भरोसे का माहौल कायम हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !