Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Chandil Crime Breaking: चांडिल के हाड़ोडीह में आपसी विवाद बना जानलेवा, तड़ीपार विजय तिर्की पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

Chandil Crime Breaking: चांडिल थाना क्षेत्र के हाड़ोडीह गांव में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई. शाम करीब 5 बजे हुई इस वारदात में विजय तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बता दें कि मृतक विजय तिर्की तड़ीपार अपराधी था.


स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक और आरोपी एक दूसरे के परिचित थे और घटना से पहले दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई.


विजय तिर्की पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिसमें कई गोलियां उसे लगीं और उसकी मौके पर ही जान चली गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


अमरनाथ सिंह की हत्या में शामिल था विजय तिर्की: सूत्र

सूत्रों की माने तो विजय तिर्की गणेश सिंह के गिरोह से जुड़ा हुआ था और उसी के लिए काम करता था. वह गणेश सिंह की ओर से अमरनाथ सिंह की हत्या में भी शामिल था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !