Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Jamshedpur Jugsalai :आजाद बस्ती खटाल मैदान से ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद बस्ती खटाल मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस संबंध में जुगसलाई थाना अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश और शहजादा अंसारी के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त जुगसलाई के रहने वाले है। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी मो. दानिश का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जुगसलाई, मानगो और कदमा थाना में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वहीं शहजाद अंसारी के खिलाफ भी पूर्व में जुगसलाई थाना में आपराधिक मामला दर्ज रह चुका है।

इस छापेमारी दल में नगर परिषद जुगसलाई के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, जुगसलाई थाना प्रभारी पूर्णेन्दु बेंजामिन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !