स्वास्थ्य विभाग और हॉस्पिटल जांच के दायरे में
दरअसल राजधानी रांची के एक सीएचसी में पार्टी हुई, डॉक्टरों और नर्सों ने लाउडस्पीकर पर बज रहे तेज म्यूज़िक परजमकर डांस किया, साइलेंस जोन में ऐसा होने का वीडियो वायरल होने के बाद, जिसके बाद सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। यह पूरी घटना कांके सीएचसी की है। जहां बीते शुक्रवार को डॉक्टरों ने क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया था। इस दौरान सभी ने जमकर पार्टी की. डॉक्टरों, नर्सों, सीएचओ और दूसरे स्टाफ मेंबर्स ने लाउडस्पीकर पर बज रहे म्यूजिक पर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद, एक बार फिर राज्य का स्वास्थ्य विभाग और हॉस्पिटल जांच के दायरे में आ गया।
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात
वहीं दूसरी घटना झारखंड के हजारीबाग स्थित केरेडारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जहां महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान सामने आई घोर लापरवाही ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बीते शनिवार को आयोजित बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में दो से तीन महिलाओं का ऑपरेशन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है, निससे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिजली व्यवस्था तो इलेक्ट्रॉनिक
वहीं बुधवार को एक कार्यक्रम को लेकर धनबाद पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इन दोनों मामलों पर सफाई पेश करते हुए कहा- "आप हजारीबाग की बात कर रहे हैं, अभी मैन बिहार का एक वीडियो देखा जिसमें लाईट ही नहीं है और ऑपरेशन कर दिया, जिससे पेशेंट की मौत हो गई, तो क्या हम कॉम्पेयर करें क्या, देखिए ये इमरजेंसी सेवा है, जो निकम्मे लोग हैं, मुझे किसी की जान बचानी है, जो लोग मर रहा है तो हम लाइट का वेट नही करेंगे। जरूरत पड़ेगा तो हम मोबाइल के टोर्च से भी व्यवस्था करेंगे, बिजली व्यवस्था तो इलेक्ट्रॉनिक है, जो कभी भी खराब हो सकता है, जब हम किसी का ऑपरेशन शुरू कर चुके है और लाईट चली जाए तो क्या हम छोड़ दे, हम भाग जाए।
पार्टी कर लिया तो कौन सी दिक्कत
वहीं रांची अस्पताल में डीजे बजा कर डांस करने के वाले मामले पर उन्होंने कहा, "मैन डॉक्टरों को बाहर जाने से मना किया है, डॉक्टर बाहर जा रहे है और डैम में डूब कर मर जा रहे हैं, तो अगर घर के अंदर, हॉस्पिटल हमारा मंदिर है तो यदि वहां पार्टी कर लिया तो कौन सा दिक्कत है। अस्पताल के साइलेन्स जॉन में नही अस्पताल के बाहर डीजे बज रहा था, अस्पताल की बहुत सी बिल्डिंगे बनकर तैयार है और यदि वहां पार्टी कर लिया तो कौन सी दिक्कत हो गई।