Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Tata Steel Trasfer Posting: टाटा स्टील में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे बदलाव

Jamshedpur: देश की प्रमुख स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील में शीर्ष स्तर पर कई अहम अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। कंपनी द्वारा किए गए ये सभी प्रशासनिक फेरबदल 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। 

अतुल कुमार भटनागर बने टाटा स्टील यूआईएसएल के नए एमडी

नोवामुंडी माइंस में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत अतुल कुमार भटनागर को टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। नई जिम्मेदारी में वह वाइस प्रेसिडेंट-कॉरपोरेट सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे।

बता दें कि यह पद पहले ऋतुराज सिन्हा के पास था, जिनका हाल ही में अचानक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसे अब अतुल कुमार भटनागर की नियुक्ति के साथ भरा गया है।

देबाशीष झा को मिली नोवामुंडी माइंस की जिम्मेदारी
अतुल कुमार भटनागर की जगह अब देबाशीष झा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। देबाशीष झा अब तक भुवनेश्वर में चीफ रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव (CRE) के रूप में कार्यरत थे।
उन्हें अब ओडिशा माइंस एंड क्वेरीज (OMA&Q) का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। वे नोवामुंडी से कार्य करेंगे और वाइस प्रेसिडेंट-रॉ मैटेरियल को रिपोर्ट करेंगे।

मोहित दास बने भुवनेश्वर के नए CRE

इसी क्रम में टाटा स्टील मेरामंडली में कार्यरत मोहित दास को भुवनेश्वर का नया चीफ रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव (CRE) नियुक्त किया गया है।

वह वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज को रिपोर्ट करेंगे और भुवनेश्वर कार्यालय से अपनी सेवाएं देंगे।

चीफ एआई ऑफिसर सुम्मो बोस को पदोन्नति

टाटा स्टील के चीफ एआई ऑफिसर सुम्मो बोस को भी महत्वपूर्ण पदोन्नति दी गई है। उन्हें आईएल-3 स्तर से आईएल-2 स्तर पर प्रमोट किया गया है। यह पदोन्नति कंपनी के डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रयासों को और मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट के बीच HSM प्रमुखों की अदला-बदली

इसके अलावा, उत्पादन इकाइयों में भी अहम बदलाव किए गए हैं।

जमशेदपुर प्लांट के चीफ हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) पी.एस.एस. गणेश का तबादला कर उन्हें टाटा स्टील कलिंगानगर का नया चीफ HSM नियुक्त किया गया है।

वहीं, कलिंगानगर में चीफ HSM के रूप में कार्यरत तुहिन चटर्जी को अब जमशेदपुर प्लांट का चीफ HSM बनाया गया है। इस आपसी बदलाव से दोनों प्रमुख संयंत्रों के संचालन में नए दृष्टिकोण और अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !