Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Jamshedpur News: यात्रियों की परेशानियों को लेकर डीआरएम से मिला सिंहभूम चैम्बर, कई मांगों पर मिला आश्वासन

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन और इससे जुड़ी यात्रियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम)  तरुण हुरिया से मिला। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए यात्रियों की असुविधाओं से अवगत कराया।

ट्रेनों में देरी और यात्री परेशान

चैम्बर ने बताया कि टाटानगर होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को अक्सर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण रोका जाता है, जिससे यात्रियों को भारी विलंब का सामना करना पड़ता है। इससे बुजुर्ग, मरीज, छात्र और व्यापारी वर्ग विशेष रूप से प्रभावित होता है। इस पर डीआरएम ने कहा कि चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का दबाव अधिक है और सीमित संसाधनों के बावजूद व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैटरी कार सुविधा

प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर बैटरी कार सेवा शुरू करने की मांग रखी। डीआरएम ने इस मांग को जायज बताते हुए जल्द ही बैटरी कार सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी मांग

चैम्बर ने हावड़ा–राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा तक विस्तार देने और पूर्व में घोषित टाटानगर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया। डीआरएम ने बताया कि नई ट्रेनों के परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय स्तर पर निर्णय लिया जाता है।


आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन का सुझाव

टाटानगर स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के लिए कुछ ट्रेनों का ठहराव और परिचालन आदित्यपुर स्टेशन से करने का प्रस्ताव भी रखा गया। डीआरएम ने बताया कि यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य मुद्दे

बैठक में राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच जोड़ने, हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की देरी, टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में जलजमाव और चक्रधरपुर–टाटानगर थर्ड लाइन परियोजना पर भी चर्चा हुई। डीआरएम ने बताया कि थर्ड लाइन का कार्य अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है।

वेंडर मीट के आयोजन पर सहमति

चैम्बर के सुझाव पर डीआरएम ने जमशेदपुर में जल्द ही रेलवे वेंडर मीट आयोजित करने की सहमति भी दी। इस अवसर पर चैम्बर के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने रेलवे से यात्रियों की समस्याओं के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !