Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Jamshedpur News: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर रघुवर दास ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Jamshedpur: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर एग्रीको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन का प्रतीक, संवैधानिक मूल्यों का सजग प्रहरी और राष्ट्र निर्माण का दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने वर्षों से चली आ रही जनभावनाओं का सम्मान करते हुए झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्रदान किया, जो इस क्षेत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है।

रघुवर दास ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का कार्यकाल देश के लिए अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उनके नेतृत्व में टेलीकॉम क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए, झारखंड सहित तीन नए राज्यों का गठन हुआ, तथा परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि अंत्योदय अन्न योजना, सर्व शिक्षा अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएँ अटल जी के संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा, उनके आदर्श और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !