Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Bihar News: 100 करोड़ से अधिक की सड़क–पुल परियोजनाओं की होगी लाइव मॉनीटरिंग, मुख्यालय से ड्रोन के जरिए रखी जाएगी सीधी नजर

Bihar: राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सड़क और पुल परियोजनाओं की अब मुख्यालय से सीधे लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत विभाग के आला अधिकारी और अभियंता अपने टीवी स्क्रीन, मोबाइल या लैपटॉप पर बैठकर ही किसी भी परियोजना की वास्तविक स्थिति को लाइव देख सकेंगे और तुरंत आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे।


 तुरंत आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे

इस व्यवस्था के लागू होने से अधिकारियों को निर्माण स्थल पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि निर्माण कार्य में कोई समस्या सामने आती है, तो उसका त्वरित समाधान किया जा सकेगा। इससे समय और श्रम की बचत होगी, साथ ही परियोजनाओं की रफ्तार भी तेज होगी। लाइव मॉनीटरिंग के लिए ड्रोन सर्विलांस सिस्टम विकसित किया जाएगा।

परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करना होगा

परियोजनाओं की लाइव मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी बीआरपीएनएनएल के प्रबंध निदेशक (MD) और बीएसआरडीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को दी गई है। वहीं पथ निर्माण विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करना होगा।

परियोजनाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया

मुख्य अभियंता स्थल निरीक्षण के तुरंत बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद लाइव मॉनीटरिंग और स्थल निरीक्षण रिपोर्ट का मिलान कर सड़क और पुल निर्माण में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस व्यवस्था में फ्लैगशिप और मेगा परियोजनाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

इस नई पहल से सड़क और पुल निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और समय पर परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !