Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jamshedpur News: शहीदी सप्ताह पर भाजपा नेता सरदार चंचल भाटिया ने 27वीं बार किया रक्तदान

Jamshedpur: जमशेदपुर में शहीदी सप्ताह के अवसर पर वीर शहीदों एवं चार साहिबजादों की लासानी शहादत को नमन करते हुए भाजपा नेता एवं सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान हमें मानवता की सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सरदार चंचल भाटिया ने आज 27वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल पेश की। उनके इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कई गणमान्य लोग उनके साथ उपस्थित रहे।

रक्तदान के दौरान भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, अमरजीत सिंह राजा, आग़ाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह, भूषण डिंगरा सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे और रक्तदाता का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि “रक्तदान महादान है” और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !